सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने कुमांऊ संघ के सास्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ाई शोभा
कुमांऊ संघ के रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम में सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने शोभा बढ़ाई, महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने दिल जीते।

संजय शुक्ला
कार्यक्रम में कुमांऊ संघ के कोषाध्यक्ष दीपक जोशी और अध्यक्ष जगदीश चंद्र पाण्डेय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता, और भाषा को संरक्षित और सहेज कर रखना चाहिए। महामंत्री श्री नन्दन सिंह ने संघ की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सुरेन्द्र मैथानी (गोविन्द नगर) ने युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और उत्तराखण्ड महासंघ को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड महासंघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें अध्यक्ष जगदीश चंद्र पाण्डेय, महामंत्री नन्दन सिंह, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह विष्ट, महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. निर्मला जोशी, संयोजक मुकेश सिंह राना, उपाध्यक्ष किशन सिंह विष्ठ, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, और अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे।
यह कार्यक्रम कुमांऊ संघ के सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने और समुदाय के बीच एकता की भावना को मजबूत करने का एक सफल प्रयास रहा।