बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया माल्यार्पण

प्रयागराज में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर डिप्टी सीएम ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, वंदे मातरम् गान हुआ

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया माल्यार्पण
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया माल्यार्पण

आनंदी मेल ब्यूरो

प्रयागराज : प्रख्यात राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस, प्रयागराज में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा,“जो कार्य कलम कर सकती है, वह तलवार नहीं कर सकती — यही शक्ति बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की लेखनी में थी। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणा स्रोत था, जिसे सुनते हुए अनेक क्रांतिकारी फांसी के फंदे पर झूल गए।”

उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 26 जून 1838 को नैहाटी (पश्चिम बंगाल) में हुआ था। वे एक महान उपन्यासकार, पत्रकार और राष्ट्रभक्त कवि थे। उनकी प्रमुख रचनाओं में आनंद मठ, कपालकुंडला, मृणालिनी आदि शामिल हैं। 1894 में उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी साहित्यिक और राष्ट्रभक्ति की विरासत आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गान का गायन किया। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक दीपक पटेल (फूलपुर), विधायक गुरु प्रसाद मौर्य (फाफामऊ), पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, अवधेश चंद्र गुप्ता, रवि केसरवानी, राजेश केसरवानी, उमेश तिवारी, संगीता पटेल, शिवबाबू मोदनवाल, कार्तिकेय त्रिपाठी, अरविंद यादव, गुड्डू राजा, राहुल तिवारी, पीयूष ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्यजन शामिल रहे।