भारतीय किसान यूनियन प्रयाग ने किसानों के साथ किया संवाद

भारतीय किसान यूनियन प्रयाग ने किसानों के साथ किया संवाद
भारतीय किसान यूनियन प्रयाग ने किसानों के साथ किया संवाद

बारा प्रयागराज : बारा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा परवेजवाद में भारतीय किसान यूनियन  प्रयाग द्वारा किसानों व मजदूरों के साथ संवाद किया गया जिसमें मुख्य रूप से मुसहर  समुदाय के लोग के मूल सुविधाओं जैसे सड़क बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ और गो वंशों को कैसे संरक्षित किया जाए व अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई साथ ही साथ खनन मजदूरों को सरकार द्वारा बनाई गई खनन नीति के अनुसार कार्य मिले व किसानों को सरकार से जो भी मूल सुविधाएं मिलती है उसे आम मानस तक कैसे पहुंचाया जाए इन्हीं सब बातों को लेकर किसानों व मजदूरों के साथ संवाद हुआ।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कुछ पदाधिकारियों का  मनोनयन भी किया गया। तथा संगठन के विस्तार पर भी चर्चाएं की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के प्रदेश अध्यक्ष के के मिश्रा, जिला अध्यक्ष पवन चौबे, जिला उपाध्यक्ष ऋषि पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़, सुनील कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री अखिलेश पटेल, तहसील अध्यक्ष हरि मोहन प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रूपेंद्र यादव, अनिल सिंह, राकेश सिंह (पूर्व प्रधान बसहरा) रामतीरथ पटेल, पिंटू, सर्वजीत सिंह,शिव भवन, अमर सिंह, संतोष कुमार,  सहित सैकड़ों किसान व मजदूर उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का आयोजन राम भवन पटेल व अखिलेश पटेल उर्फ लाखा द्वारा आयोजित किया गया।