रावतपुर पुलिस ने चेकिंग दौरान 5 शातिर वाहन चोरों को चोरी की 5 बाइक सहित किया गिरफ्तार
संजय शुक्ला
कानपुर - कानपुर पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन क्षेत्र में घट रही चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम व अनावरण के सम्बन्ध में पुलिस टीम उ0नि0 अंकुर चौधरी मय हमराहियान उ0नि0 राजकुमार, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह, उ0नि0 विवेक त्यागी, उ0नि0 यूटी चेतन कुमार, एचसी 922 बृजेश कुमार का0 3089 अनिल कुमार व का0 2719 मो० बख्तियार अवधपुरी तिराहा जीटी रोड पर चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेक किये गये जिसमें अभियुक्तगण 1. हिमांशु पुत्र पुत्र दिनेश प्रकाश मिश्रा निवासी रज्जन होटल के आगे मकड़ी खेड़ा थाना कल्याणपुर कानपुर नगर उम्र करीब 20 वर्ष मूल पता गौरिहार थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर 2. आदित्य उर्फ मुर्गा पुत्र प्रदीप कुमार निवासी सुखऊपुरवा थाना नवाबगंज कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष 3. आकाश प्रजापति पुत्र रामचंद्र प्रजापति निवासी मकड़ी खेड़ा थाना कल्याणपुर कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष 4. (बालअपचारी) उम्र 17 वर्ष 5. (बालअपचारी) उम्र 17 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से मौके पर से थाना रावतपुर क्षेत्र से चोरी मो0सा0 एचएफ डीलक्स नं0 UP 78 CY 6824 एवं चोरी स्कूटी नं0 UP 78 CL 2204 बरामद हुई तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर उनके द्वारा चोरी की गयी अन्य 03 मो० सा० पैशन प्रो नं0 UP 78 HF 5049, अपाचे मो0सा0 नं0 UP 78 FQ 8176 , स्पलैण्डर प्रो नं0 UP 78 DQ 3538 चोरी की बरामद हुई तथा अभियुक्त आकाश के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामद मो० सा० पैशन प्रो नं0 UP 78 HF 5049 के सम्बन्ध में थाना ग्वालटोली एवं मोसा0 नं0 UP 78 FQ 8176 के सम्बन्ध में थाना चकेरी में चोरी का अभियोग पंजीकृत है अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर थाना दाखिल कर न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15000/- रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
What's Your Reaction?