चार दिवसीय डाला छठ पर्व की धूमधाम से शुरूआत

चार दिवसीय डाला छठ पर्व की शुरुआत 5 नवंबर से, घरों में उत्साह का माहौल

चार दिवसीय डाला छठ पर्व की धूमधाम से शुरूआत
चार दिवसीय डाला छठ पर्व की धूमधाम से शुरूआत

जैनुल आब्दीन

प्रयागराज: प्रयागराज में डाला छठ पर्व की तैयारियाँ धूमधाम से चल रही हैं। यह चार दिनी व्रत 5 नवंबर से प्रारंभ होगा, जिसमें पुत्रों की मंगलकामना और परम सौभाग्य की कामना की जाती है। पहले दिन को नहाय-खाय के नाम से जाना जाता है, जबकि बुधवार को खरना की विशेष तैयारी की जाएगी। इस दिन व्रति महिलाएं सिंदूर और घी मिलाकर सूर्यचक्र बनाएंगी और मिट्टी के दीयों पर प्रसाद रखेंगी।

बृहस्पतिवार को महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी, और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण करेंगी। कटरा की नंदिता तिवारी ने बताया कि व्रति महिलाएं शाम को बिना नमक का भोजन पकाएंगी। इस पर्व की तैयारियों के तहत विभिन्न स्थानों पर पूजा सामग्री की दुकानों की भरमार है। कर्नलगंज की बिमला यादव ने बताया कि उन्होंने डाला सजाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री खरीदी है। मान्यता है कि सूर्यषष्ठी व्रत रखने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, और इस अवसर पर संगम नोज पर विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।