वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने अपना ‌द्वितीय स्थापना दिवस मनाया

कानपुर - एस पी एम अस्पताल के तीसरे तल में आयोजित कार्यक्रम वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने अपना ‌द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत शशांक शुक्ला (जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे समिति) तथा गुलाम नबी (एडीसी, सिविल डिफेंस) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सिद्धी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।

मई 17, 2024 - 19:23
 0  12
वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने अपना ‌द्वितीय स्थापना दिवस मनाया
वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने अपना ‌द्वितीय स्थापना दिवस मनाया

संस्था की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा संस्था की टी-शर्ट तथा कपड़े के थैलों का उद्घाटन किया गया। संस्था पिछले दो वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण, सफाई, जागरूकता अभियान आदि में अपनी सक्रीय भूमिका निभाती आ रही है। संस्था की अध्यक्ष डॉ अंशु ने संस्था की वेबसाइट का उ‌द्घाटन किया गया। संस्था की सचिव सपना सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में संस्था 19 मई से मिशन क्लीन कानपुर के अंतर्गत शहर में स्थित कुछ सब्जी मंडियों में सफाई अभियान चलायेगी तथा सब्जी बेचने वालों को कपड़े के थैले वितरित करेगी जिससे पॉलिथीन के प्रयोग को रोका जा सके। मंच का संचालन डॉ अर्चना अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान  रुचि, किरन, विभा, विनीता, सुमन, ममता, रानू, डॉ अपेक्षा, खुशबू, आरती आदि लोग मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow