प्रियंका गांधी महिलाओं की ताकत और समावेशी विकास की समर्थक: सुनील मिश्र

प्रियंका गांधी के 53वें जन्मदिन पर अम्बेडकरनगर में कांग्रेस नेताओं ने महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास पर जोर दिया।

जनवरी 12, 2025 - 16:32
 0  9
प्रियंका गांधी महिलाओं की ताकत और समावेशी विकास की समर्थक: सुनील मिश्र
प्रियंका गांधी महिलाओं की ताकत और समावेशी विकास की समर्थक: सुनील मिश्र


अम्बेडकरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के 53वें जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका का धैर्य और शालीनता सभी के लिए प्रेरणादायक है। वे हमेशा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रहती हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल, और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार पांडेय "कक्कू" ने कहा कि प्रियंका गांधी सड़क से लेकर संसद तक महिलाओं, किसानों और युवाओं की आवाज बुलंद करती हैं।

कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सुनील मिश्र ने की और संचालन सुखीलाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया और "अनीश नेशनल इंटर कॉलेज" में वृक्षारोपण कर प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई।

इस आयोजन में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तौसीफ अहमद "मोनू", जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू" समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। सभी ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता से प्रियंका गांधी की विचारधारा को अपनाने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में योगदान देने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow