महिला टोली आधी आबादी को मतदान से जोड़ेगी
जैनुल आब्दीन प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी ने देश की आधी आबादी मतदाता महिलाओं को साधने की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा मजबूत कार्य प्रणाली के तहत लोकसभा के चुनावी समर में विपक्ष को शिकस्त देने के लिए मजबूत तैयारी की है।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि इलाहाबाद एवं फूलपुर लोकसभा की दोनों सीटों पर कमल खिलाने को लेकर संगठन के द्वारा देश की आधी आबादी महिला मतदाता को साधने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर महिला टोली का गठन किया गया जो घर से रसोई घर महिला वोटर से संपर्क और घर-घर जाएंगे हर घर कमल खिलाएंगे अपने जीत का मिशन और विजन लेकर घर-घर जाकर महिलाओं से जनसंपर्क कर रही है और मोदी सरकार के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दे रही है और महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को बता रही है इसके अलावा महिला मोर्चा के द्वारा नई महिला मतदाता,पिछड़े,दलित और आदिवासी,जनजाति महिला मतदाता को साधने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर जनसंपर्क जन संवाद की महिला समूह की टोली के माध्यम से तैयारी की है और 27 अप्रैल से आरंभ होने वाले शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभा में पार्टी के द्वारा महिला मतदाताओं को साधने के लिए महिला वक्ताओं को भी लगाया गया है। इसके अलावा महिला समाज की हर वर्ग हर समुदाय को जोड़ने को लेकर लोकसभा के दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन के उपरांत 1 मई के बाद महिला सम्मान समारोह एवं सम्मेलन का आयोजन लोकसभा स्तर पर करने की तैयारी की जा रही है जिसमें आयुष्मान भारत,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मातृ गौरव और महिला सशक्तिकरण योजना,पीएम आवास योजना, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद के अंतर्गत खत्म करना,ट्रिपल तलाक उन्मूलक अधिनियम, नारी शक्ति वंदन अधिनियम,कोरोना राहत मुक्त टीकाकरण,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना,सेवा ही संगठन,महिला सुरक्षा एवं अधिकार आजादी का अमृत महोत्सव,कौशल अभियान, भारतीय सेवा में महिलाओं को स्थाई कमीशन कामकाजी महिलाओं को मातृत्व लाभ संशोधन विधेयक,खेलों में महिलाओं का वर्चस्व पर आदि विषयों पर सरकार के द्वारा देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए किए पर प्रकाश डाला जाएगा।
What's Your Reaction?






