सम्मान समारोह में पूर्व संपदा प्रबंधक पद्माकर त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत

लखनऊ में इफको अधिकारी संघ ने पूर्व संपदा प्रबंधक पद्माकर त्रिपाठी का स्वागत कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में पूर्व संपदा प्रबंधक पद्माकर त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत
सम्मान समारोह में पूर्व संपदा प्रबंधक पद्माकर त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज। #इफको फूलपुर इकाई में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद पिछले साल सेवानिवृत्त हुए पूर्व संपदा प्रबंधक पद्माकर त्रिपाठी का लखनऊ में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन इफको आल इंडिया इफको अधिकारी संघ की ओर से किया गया, जिसमें संघ के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी की उपस्थिति विशेष रही।

गौरतलब है कि सेवा निवृत्ति के समय त्रिपाठी इफको प्रबंधन से असंतुष्ट थे और उन्होंने विदाई समारोह में भाग नहीं लिया था। वे सीधे अपने गृह नगर लखनऊ लौट गए थे। इसके बावजूद, इफको अधिकारी संघ ने उनकी वर्षों की सेवाओं को सराहते हुए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया।

सम्मान के साथ मिला विशेष उपहार : समारोह में अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी के निर्देशन में इफको अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी और महामंत्री स्वयम प्रकाश ने पद्माकर त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। विजय कुमार यादव, महामंत्री इफको इम्प्लाइज संघ, और संजय अवस्थी सहित कई अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

सेवा का सराहनीय योगदान : पद्माकर त्रिपाठी ने इफको फूलपुर इकाई में वर्षों तक निष्ठा और समर्पण से कार्य किया। उन्होंने संस्था के प्रगति पथ पर महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे अधिकारी संघ ने खुले दिल से स्वीकार किया। संघ के सदस्यों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

सद्भाव और सम्मान का प्रतीक : यह आयोजन त्रिपाठी के प्रति संघ की सद्भावना और सम्मान का प्रतीक था। अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा, "पद्माकर त्रिपाठी का समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है और हम उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।" त्रिपाठी ने भी इस सम्मान के लिए अधिकारी संघ का आभार जताया और कहा कि इफको में बिताए गए उनके वर्ष अविस्मरणीय रहेंगे।

इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि संस्थाओं में सेवा देने वालों का सम्मान उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी बना रहता है, और यह सम्मान समारोह इसी भावना का प्रमाण था।