उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग और मॉडल बायोगैस समूह के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन कल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग और मॉडल बायोगैस समूह के संयुक्त तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन कल, 15 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे बायोगैस प्लांट, मल्लाही खेड़ा (नटकुर), सरोजनी नगर, लखनऊ में किया जाएगा। यह संगोष्ठी गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्त जी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग और मॉडल बायोगैस समूह के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन कल
उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग और मॉडल बायोगैस समूह के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन कल

संगोष्ठी में “एक किसान-एक गाय अभियान” और “गो आधारित प्राकृतिक खेती-प्राकृतिक खेती आधारित कुटीर उद्योग” विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कमल टावरी (पूर्व सचिव, भारत सरकार), श्री निरंजन गुरु जी (कुलपति, पंचगव्य विद्यापीठम विश्वविद्यालय, चेन्नई), और श्री पी. एस. ओझा (पूर्व सलाहकार, कृषि विभाग, उ.प्र.) अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

यह संगोष्ठी समाज में गोवंशों की महत्ता और प्राकृतिक कृषि की आवश्यकता को समझने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, ताकि जनमानस को गोवंश आधारित पंचगव्य उत्पादों और जैविक खेती की अवधारणा से जागरूक किया जा सके।