प्रभु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन हेतु  भक्तों का सैलाब निकला

प्रभु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन हेतु  भक्तों का सैलाब निकला
प्रभु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन हेतु  भक्तों का सैलाब निकला

बलिया: प्रभु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन अभियान के अंतर्गत जनपद से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इसमें परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह के प्रयास पर नगर विधानसभा से ही करीब पांच हजार लोग श्री रामलला के  दर्शन के लिए रवाना हुए। भाजपा के जिला मंत्री एवं अभियान के जिला सह संयोजक अरुण सिंह बंटू ने नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। बंटू सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्रति देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अगाध आस्था है।

देश के करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का भव्य राम मंदिर बना हम हिंदुओं के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से यह अद्भुत पल हम सभी को प्राप्त हुआ है। इस दौरान नगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू, दीनबंधु मौर्य, विश्वजीत तिवारी, महिला मोर्चा की सोनी तिवारी आदि मौजूद रहे।