Padma Shri गुहा के सुरों से सजी सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में महफिल

स्पिक मैके ने छात्रों के लिए शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया।

Padma Shri गुहा के सुरों से सजी सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में महफिल
Padma Shri गुहा के सुरों से सजी सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में महफिल

लखनऊ। पद्मश्री गायिका सुमित्रा गुहा ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में अपनी मधुर आवाज से शास्त्रीय संगीत की बारीकियां साझा कीं।

शास्त्रीय संगीत के इस मधुर कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राग देशकार, राग वृंदावनी सारंग में विविध प्रस्तुतियां सुनने को मिलीं।

एसएनए पुरस्कार विजेता पद्मश्री सुमित्रा ने राग देशकार तीन ताल में अपनी पहली प्रस्तुति दी, साथ ही देशकार पर आधारित एक गीत भी प्रस्तुत किया।