उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शासन की मंशानुरूप सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

अगस्त 8, 2024 - 11:36
 0  21
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शासन की मंशानुरूप सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शासन की मंशानुरूप सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ0 कौस्तुभ ने अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल पुलिस भर्ती अम्बेडकर नगर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव के साथ दिनांक 23,24,25,30 एवं 31 अगस्त 2024 को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शासन की मंशा के अनुरूप सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डाॅ0 सदानन्द गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्यामदेव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow