सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया

सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया

लखनऊ: महानगर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मंडल 5 की मंडल अध्यक्ष, श्रीमती दिव्यांशी शुक्ला द्वारा एक सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, आदरणीय श्रीमती गीता शाक्य, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जानकीपुरम प्रथम की पार्षद श्रीमती निशा तिवारी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती ममता, प्रदेश कार्यालय मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती राम सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा चेतना पांडे, और महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री रीना चौरसिया की विशेष सहभागिता रही। इसके अलावा, मंडल की सभी बहनों ने भी उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया।