अनस्टाॅपेबल21 ने मनाया 21 युवाओं की उपलब्धियों का जश्न; माननीय शिक्षा मंत्री ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह

अनस्टाॅपेबल21 ने मनाया 21 युवाओं की उपलब्धियों का जश्न; माननीय शिक्षा मंत्री ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर, 2023ः टाइम्स आॅफ अ बैटर इंडिया की पहल रुअनस्टाॅपेबल21 ने आज नई दिल्ली के इंडिया हेबिटाट संेटर में 21 वर्ष से कम उम्र के 21 अतुलनीय युवाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया। माननीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने मानविक विज्ञान, खेल, फाईन आर्ट्स परफोर्मिंग आर्ट्स, समाज कल्याण एवं उद्यमिता में इनके योगदान के लिए इन्हें सम्मानित किया। 
 रुअनस्टाॅपेबल21 एक कार्यक्रम से कहीं बढ़कर है; यह भारत के युवाओं, उनकी असीमित क्षमता तथा उनके सपनों को बढ़ावा देने वाले संस्थानों के प्रति सम्मान का प्रदर्शन करता है। एक अद्वितीय जूरी द्वारा चुने गए ये 21 युवा, युवाओं के सपनों की पुष्टि करते हैं। उनकी सफलता की कहानियां लाखों लोगों को बड़े लक्ष्य तय करने और दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी। ये 21 युवा न सिर्फ़ जीवन के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं बल्कि भारत का नाम भी रौशन करते हैं। 
इन में 9 वर्षीय विलक्षण प्रतिभा से लेकर वल्र्ड एमेच्योर गोल्फ रैकिंग में सर्वोच्च रैंक पाने वाले भारतीय, और यहां तक कि विश्व तीरंदाज़ी चैम्पियनशिप में दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति शामिल हैं। यह अभूतपूर्व मिश्रण दर्शाता है कि प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती। 
रुअनस्टाॅपेबल21 दस्ते का चयन करने वाली जूरी में जाने-माने नाम जैसे चेतन भगत, शाहीन मिस्त्री, विश्वनाथन आनंद, नंदन नीलेकानी, संगीता जिंदल, सुधा रघुनाथन, अंकुर तेवारी, गोविंद रंगराजन और रोहन वर्मा शामिल हैं। साथ ही बैंगलोर में इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस के डायरेक्टर गोविंद रंगराजन, जाने-माने कर्नाटक संगीत कलाकार सुधार रघुनाथन तथा मैप माय इंडिया के सीईओ रोहण वर्मा भी आयोजन के दौरान मौजूद रहे।
भारत में 512 मिलियन लोगों की उम्र 21 वर्ष से कम है, ऐसे में देश में भरपूर युवा उर्जा है। रुअनस्टाॅपेबल21  उनकी अटूट भावना को प्रोत्साहित करता है, जो हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं, फिर चाहे वे अपने देश में हों या विश्वस्तरीय मंच पर।


रुअनस्टाॅपेबल21   के दौरान मंत्री ने नए गान ‘हम हो रहे कामयाब’ भी रिलीज़ किया। यह गीत ‘हम होंगे कामयाब’ का नया अवतार है। सशक्तीकरण एवं प्रेरणा का यह स्रोत बेहतद शानदार और दिल को छू जाने वाला है, जिसे प्रतिभाशाली शांतनु मोइत्रा ने कंपोज़ किया है और संगीतज्ञों एवं कलाकारों की टीम ने इसे साकार रूप दिया है, इन सभी की उम्र 21 वर्ष से कम है। यह गीत संगीत का मास्टपीस है, जो नई पीढ़ी के सपनों एवं महत्वाकांक्षाओं पर रोशनी डालता है, उनकी अतुलनीय उपलब्धियों का जश्न मनाता है। 
13वीं सबसे बड़े अर्थव्यवस्था से 5वें स्थान तक पहुंचने की भारत की यात्रा तथा अगले चार सालों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का वादा हमारे देश के लोगों की अनस्टाॅपेबल यानि कभी न रूकने वाली भावना को दर्शाता है।