हमारा लक्ष्य विकास और जनता की सेवा: नीरज त्रिपाठी

जैनुल आब्दीन प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी इलाहाबाद लोकसभा के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कीडगंज क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए कहा कि शहर दक्षिणी से हमारा पैतृक नाता है और

हमारा लक्ष्य विकास और जनता की सेवा: नीरज त्रिपाठी
हमारा लक्ष्य विकास और जनता की सेवा: नीरज त्रिपाठी

मेरे पिता स्वर्गीय केसरी नाथ त्रिपाठी की कर्मभूमि रही है और इसलिए इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा और कहा कि हमारा अब एक ही लक्ष्य है प्रयागराज का विकास और जनता की सेवा करना।मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अवसर पर कार्यकर्ताओं को आज नामांकन हेतु सुबह 10 चंद्रशेखर आजाद पार्क गेट नंबर 3 पर आमंत्रित किया गया।

   जनसंपर्क के दौरान पदुम जायसवाल,पार्षद किरन जायसवाल,विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी,पार्षद रूद्र सेन जायसवाल,पार्षद मुकेश कसेरा, पार्षद रितेश मिश्रा,मनोज मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा आभा द्विवेदी ,क्षमा दुबे ,सीमा सागर, चंद्रशेखर वैश्य,नरेंद्र जायसवाल,सर्वेश पांडे, टीपी मिश्रा,लकी साहू, सतीश जायसवाल आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।