पारस नाथ को प्रादेशिक चकबन्दी अधिकारी संघ का अध्यक्ष व बृजेश पाठक को महामंत्री नियुक्त किया गया
फूलपुर चकबंदी सीओ पारसनाथ यादव को प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के चुनाव में निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया ग

प्रयागराज। फूलपुर चकबंदी सीओ पारसनाथ यादव को प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के चुनाव में निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया जब की महामंत्री बृजेश पाठक बनाए गए,हर्ष सिंह मंत्री बने केशव प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राकेश बहादुर सिंह संगठन मंत्री, शैलेंदु नाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष,श्रीकांत गौड़ उपाध्यक्ष और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव एडिटर के पद पर नियुक्त हुए।इससे चकबंदी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है।
उक्त चुनाव का संचालन ओपी गुप्ता डीडीसी ने किया। चुनाव अधिकारी आर के गुप्ता रहे।सहायक चुनाव अधिकारी बी डी पांडेय सहित बड़ी संख्या में चकबंदी अधिकारी मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर मंगलवार को फूलपुर पहुंचने पर उनका अधिकारियों कर्मचारियों और अधिवक्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने जोर दार स्वागत करते हुए बधाई दिए।
What's Your Reaction?






