शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव.... कमलेश दुबे

प्रतापगढ़। विकासखंड शिवगढ़ क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय शेर खा में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवगढ़ प्रधान संघ अध्यक्ष कमलेश दुबे ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की जरूरत है इसके लिए शिक्षक के साथ अभिभावकों को भी आगे आना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने की जरूरत है। संस्कारित शिक्षा से ही समाज और देश की प्रगति संभव है। इसके लिए हम सबको आगे आना होगा। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार मौर्य ने किया। और अध्यक्षता नोडल अरुण कुमार मिश्र ने किया। प्रधानाध्यापक उमाकांत त्रिपाठी ने आए हुए लोगों के प्रति बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विजय दुबे, उमाकांत त्रिपाठी, संतोष कुमार मौर्य, विजय सिंह,विक्रम सिंह, इमरान खान, अतुल मौर्य, सुशील दुबे, अतुल त्रिपाठी शिक्षक अभिभावक छात्र-छात्राएं सहित तमाम लोग मौजूद रहे।