मैनपुरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले

मैनपुरी में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले किए।

मैनपुरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले
मैनपुरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले

(अभय प्रताप सिंह)

मैनपुरी : मैनपुरी जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की तैनाती में परिवर्तन किया गया है।

प्रमुख तबादले:

निरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) के पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक घिरोर बनाया गया है।

निरीक्षक ललित भाटी को प्रभारी निरीक्षक करहल से प्रभारी निरीक्षक किशनी नियुक्त किया गया।

निरीक्षक महाराज सिंह भाटी को प्रभारी निरीक्षक किशनी के पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक करहल बनाया गया है।

निरीक्षक छत्रपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक घिरोर के पद से हटाकर पीआरओ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक सविता सेंगर को प्रभारी निरीक्षक एलाऊ के स्थान पर प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप निरीक्षकों के तबादले:

उप निरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी को थानाध्यक्ष बिछवा से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष एलाऊ नियुक्त किया गया है।

उप निरीक्षक आशीष दुबे को साइबर क्राइम थाना से थानाध्यक्ष बिछवा बनाया गया है।

निरीक्षक मुनेश चन्द्र कठेरिया को प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

निरीक्षक रामराज यादव को अपराध शाखा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक सुनील कुमार को अपराध शाखा से यातायात निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

चौकी प्रभारी स्तर पर बदलाव:

उप निरीक्षक अरविन्द तोमर को थाना औंछा से हटाकर चौकी प्रभारी कुतुकपुर बुजुर्ग, थाना करहल नियुक्त किया गया है।

उप निरीक्षक शिशुपेन्द्र सिंह को थाना कोतवाली से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी जिला अस्पताल, थाना कोतवाली बनाया गया है।

उप निरीक्षक राकेश कुमार दीक्षित को चौकी प्रभारी बादशाहपुर, थाना घिरोर के पद से हटाकर चौकी प्रभारी कस्बा कुरावली नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के इस निर्णय को जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पुलिस व्यवस्था में सक्रियता और जवाबदेही बढ़ेगी।