केंद्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा पदाधिकारी की बैठक 

संजय शुक्ला कानपुर - अकबरपुर लोकसभा केंद्रीय कार्यालय पर महिला मोर्चा की बैठक लोकसभा संयोजक प्रीती तिवारी की अध्यक्षता में हुई।

केंद्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा पदाधिकारी की बैठक 
केंद्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा पदाधिकारी की बैठक 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रीती तिवारी ने कहा प्रदेश व केंद्र की अनेकों ऐसी उपलब्धियां हैं जिनको बतलाकर हम लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कह सकती हैं। महिला मोर्चा की महिलाएं लोगों के घर घर जाकर घरों की माताओं, बहनों, बेटियों से संपर्क कर उनके घरों में जाकर भाजपा की उपलब्धियां को गिनाकर भाजपा के पझ में मतदान करने व कराने की बात कहें।

 प्रीती तिवारी ने कहा हम महिलाओं की आधी आबादी पूरी आबादी को प्रभावित करने की क्षमता रखती है। प्रधानमंत्री मोदी के कथन अबकी बार 400 पार के लिए हमको अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग करना है। संचालन करते हुए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा महिलाओं के विषय में उनके भविष्य को लेकर सकारात्मक चिंतन अगर किसी ने दिखाया है तो वह भाजपा है। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हमें जी जान से जुट जाना होगा। बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा महिला मोर्चा प्रभारी सीमा तिवारी, पुष्पा तिवारी, सरोज सिंह, अनीता त्रिपाठी, स्नेह लता दीक्षित, शुभ्रा अवस्थी, प्रतिभा चौहान, मिथिलेश गुप्ता, पूनम शुक्ला, वंदना त्यागी, सुरुचि पांडे, अर्चना सिंह मौजूद रहीं।