15-15 हजार के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

15-15 हजार के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
15-15 हजार के इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती: 3 अक्टूबर 2024 को थाना नगर पुलिस ने SOG, स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से मु0अ0सं0 194/2024 धारा 103(1)/140(1)/238 BNS में वांछित और 15-15 हजार के इनामी अभियुक्तों रवि प्रताप सिंह और शैलेष सिंह को गिरफ्तार किया। उन्हें फुटहिया से अयोध्या जाने वाली सड़क पर सुबह 7:10 बजे पकड़ा गया। अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया, और उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो (UP 32 PV 4593) बरामद की गई। नियमानुसार अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया।

गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, SOG प्रभारी जनार्दन प्रसाद, स्वाट प्रभारी उमाशंकर तिवारी, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।