मिशन शक्ति के तहत जिला महिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

मिशन शक्ति के तहत जिला महिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
मिशन शक्ति के तहत जिला महिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर "मिशन शक्ति" विशेष अभियान के पांचवे चरण के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका सुमिता सिन्हा ने नवजात कन्याओं और उनकी माताओं से केक कटवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्हें बेबी किट, डायपर, बेबी कपड़े, बेबी कंबल, मिठाई, सम्मान पत्र और माला देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित महिला पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली और इनसे मिलने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

इसके अलावा, कार्यक्रम में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ हो रही यौन हिंसा से बचाव, अपनी शिकायत दर्ज करने और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181 और 1090 की जानकारी दी गई और दहेज प्रथा, बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की नीलम शुक्ला, हर्षवर्धन, बैजंतीमाला, सोनी यादव, सविता, रंजना, अंकिता और अन्य नर्सें मौजूद रहीं।