मुख्य सचिव से प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 31 प्रशिक्षु अधिकारियों ने की भेंट
मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों का उत्तर प्रदेश सरकार परिवार में स्वागत किया।

लखनऊ। अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों का उत्तर प्रदेश सरकार परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कैडर देश के सर्वोत्तम कैडर में से एक है।
आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आपको उत्तर प्रदेश में काम करने का मौका मिला। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। यह सेवा दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती है। नए जोश और उत्साह के साथ जनहित में काम करें।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राजस्व संबंधी मामलों को लंबित न रखें। जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। विकास कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करें और समय-सीमा में पूरा कराएं।
बैठक में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक श्री देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव परिवहन श्री एल. वेंकटेश्वर लू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।