हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार त्रिवेणी संगम में स्नान कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

फ़रवरी 6, 2025 - 20:56
 0  26
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान

जैनुल आब्दीन

महाकुंभ नगर। सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुंभ 2025 में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सपरिवार त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि महाकुंभ केवल आस्था का संगम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर है। यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रतीक है, जिसे पूरा विश्व देख रहा है और गौरवान्वित हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow