"भाजपा अपने नफरत की विचारधारा को बदले:संजय सिंह
(जैनुल आब्दीन) प्रयागराज। प्रयागराज में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। संजय सिंह ने इस दौरान कहा कि बीजेपी यह बर्दास्त नहीं कर पा रही की अयोध्या से एक समान्य सीट से एक दलित कैसे देश का सांसद बन गया।

इसलिए अयोध्यावासियों को गाली दे रही है। संजय सिंह ने आगे कहा की मै प्रधानमंत्री और उनके पार्टी को कहना चाहता हूँ कि अपने पार्टी कि विचारधारा को बदलिए खासकर दलितों,अल्पसंख्यको से नफ़रत कि विचारधारा को।एनडीए के सरकार के विषय पे पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि एनडीए कि एक सरकार 13 दिन चली है, एक सरकार 13 महीने और मै समझता हूँ अटल जी जैसा व्यक्तितव भी मोदी का नहीं है तो इस एनडीए कि आयु 6 महीने से एक साल तक है उसे ज्यादा नहीं।
संजय सिंह ने नीट के एग्जाम में हुए घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 24 लाख विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। कोटा में एक छात्रा ने आत्महत्या कर लिया,पटना में एक नवजवान में आत्महत्या कर लिया। इस पर तत्काल जांच होनी चाहिए और दोषियो पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। आगे संजय सिंह ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि नीट टोटल मार्क्स 720 होता है। हर सवाल 4 अंक का होता है। गलत उत्तर के लिए 1 अंक कटता है। अगर किसी स्टूडेंट ने सभी सवाल सही किए तो उसे 720 में से 720 मिलेंगे। अगर एक सवाल का उत्तर नहीं दिया तो 716 मिलेंगे। अगर एक सवाल गलत हो गया, तो उसे 715 मिलने चाहिए। लेकिन 718 या 719 कैसे मिल सकता है? भैया बहुत बड़ा घोटाला है जिसका विरोध आम आदमी पार्टी 11 जून को पुरे उत्तर प्रदेश में करेंगी।
वही अयोध्यावासियों को दी जा रही गलियों को लेकर संजय सिंह ने कहा कि हम इसका पूर्ण विरोध करते हैं। श्री राम ने इनको हराकर संकेत दिया है कि इतना अहंकार न करो।वही प्रयागराज विश्वविद्यालय के छात्रों पर किए जा रहे हैं गैरकानूनी कार्रवाई को लेकर संजय सिंह ने कहा कि 700 से ज्यादा बच्चों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, 1000 बच्चों पर एफआईआर दर्ज किया गया है जो कि उत्तर प्रदेश की तानाशाही को दिखाता है। संजय सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील किया कि इनके मुकदमे जल्द से जल्द वापस लीजिए। प्रेस वार्ता सम्मिलित प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी,जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव,नगर अध्यक्ष मोहम्मद कादिर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






