राष्ट्र कल्याण के लिए शरीर और मन दोनों का भाजपा के पक्ष में चलना हम सबके हित में : भोले 

संजय शुक्ला कानपुर - अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने विधानसभा अध्यक्ष महाराजपुर विधायक सतीश महाना के साथ महाराजपुर विधानसभा के आवास विकास हंस पुरम,

राष्ट्र कल्याण के लिए शरीर और मन दोनों का भाजपा के पक्ष में चलना हम सबके हित में  : भोले 
राष्ट्र कल्याण के लिए शरीर और मन दोनों का भाजपा के पक्ष में चलना हम सबके हित में : भोले 

प्राइमरी स्कूल लालपुर, पहाड़पुर, खाडे़पुर चौराहा, यशोदा नगर, नौबस्ता, लेबर चौराहा, राजीव विहार, विवेकानंद इंटर कॉलेज कर्रही, जरौली क्षेत्रों में समर्थकों के साथ बैठक एवं जनसंपर्क कर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ता का शरीर कभी ठहरता नहीं है। सोते- जागते, आराम की अवस्था में भी जो गतिशील रहता है वही तो भाजपा का कार्यकर्ता है। 

राष्ट्र कल्याण के लिए शरीर और मन दोनों का भाजपा के पक्ष में चलना हम सबके हित में है। प्रत्याशी भोले ने कहा कार्यकर्ताओं की भाग दौड़ का एक ही उद्देश्य है दल हित, राष्ट्र हित। हमारे राष्ट्र का परचम सारी दुनिया में फहराए यही हमारी आपकी सबकी इच्छा और प्रयास है। जिस देश के पास भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में बिना किसी लाभ- हानि बिना स्वार्थ वाली मजबूत अवैतनिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय तन- मन, धन से समर्पित होने वाली सेना हो उसके लिए अबकी बार ही नहीं बार-बार चार सौ पार कोई बड़ी बात नहीं।

कार्यक्रम में साथ रहे विधानसभा अध्यक्ष महाराजपुर विधायक सतीश महाना ने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं का दल के प्रति स्नेह, प्यार और उत्साह देखते हुए मैं कह सकता हूं अकबरपुर लोकसभा निश्चित रूप से पांच लाख से अधिक मतों से जीती जाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप शैलेंद्र त्रिपाठी, पवन दीक्षित, सरस्वती चरण द्विवेदी, शिवम मिश्रा, अर्चना सिंह, स्नेह लता मिश्रा, अनुराग सिंह, आलोक तिवारी साथ रहे।