congress की सदस्यता ग्रहण किया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिाकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा
लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिाकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे सदन से सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जनपद अलीगढ़ के समाजवादी पार्टी के सदस्य एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव मर्हिषि सेना अटल श्री अमर दीप मैसी जी अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण वालों में अशोक वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, संजीव वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, सुनील लसकारी, देवेन्द्र राही, मानिक लाल नागर, संजय कुमार, वीरू वाल्मीकि, राधा कृष्ण पाराशर एडवोकेट, नीरज कुमार वाल्मीकि, शोमराज वाल्मीकि, विजय कुमार, अजय कुमार, मुकेश चन्द्र, सुरेश चन्द्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, बृजेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?