कांग्रेस संगठन में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को दी जाएगी प्राथमिकता: प्रमोद पांडेय

प्रयागराज में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत प्रमोद पांडेय और अशफाक अहमद ने ईमानदार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

कांग्रेस संगठन में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को दी जाएगी प्राथमिकता: प्रमोद पांडेय

प्रयागराज,: कांग्रेस पार्टी के गंगापार कोऑर्डिनेटर प्रमोद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में कहा गया कि पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं को पदभार मिले जो जमीन से जुड़े हुए, सक्रिय और जनसंपर्क में मजबूत हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों और समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस दौरान गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि संगठन में निरपेक्ष, ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं का निष्पक्ष चयन होगा। उन्होंने बताया कि सभी फ्रंटल संगठनों के सहयोग से संगठन को सशक्त और समन्वित रूप दिया जाएगा।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अंशुमान मिश्रा, अरुण तिवारी, शरद उपाध्याय, डॉ. जगत नारायण सिंह, महेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, अनुपम श्रीवास्तव, राजेश राकेश, सुभाष यादव, गीता भारतीय, भोला तिवारी, अभिनीत कुशवाहा सहित दर्जनों नेता शामिल रहे।

कार्यक्रम में संगठन निर्माण की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पार्टी संगठन को नींव से मजबूत बनाने के लिए पारदर्शी और जिम्मेदार प्रक्रिया अपनाई जाएगी।