महरुआ पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

थाना महरुआ पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

महरुआ पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार
महरुआ पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। थाना महरुआ पुलिस टीम ने साइकिल चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर के निर्देशन में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को अज्ञात चोर द्वारा साइकिल चोरी की तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 178/24 धारा 303(2) / 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जसवंत धुरिया (पुत्र विदेसी प्रसाद, निवासी ग्राम सिलावट) और अर्जुन निषाद (पुत्र भिखारी निषाद, निवासी ग्राम महरुआ गोला) शामिल हैं।

उन्हें हाइडिल से हीडी पकडिया जाने वाली सड़क के पास से एक साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के प्रति एक सख्त संदेश भेजा गया है।