भारत_चीन ने की एलएसी पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा

भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 30वीं बैठक।

अगस्त 1, 2024 - 10:48
 0  15
भारत_चीन ने की एलएसी पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा
भारत_चीन ने की एलएसी पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा

नई दिल्ली। भारत_चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 30वीं बैठक बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई। 

इस दौरान भारत और चीन ने लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान निकालने के उद्देश्य से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) गोरांग लाल दास ने किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा एवं महासागर विभाग के महानिदेशक हांग लियांग ने किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में अस्ताना और वियनतियाने में हुई बैठकों में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच चर्चा के अलावा, दोनों पक्षों ने लंबित मुद्दों का जल्द समाधान खोजने के उद्देश्य से एलएसी पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। शांति और सद्भाव की बहाली और एलएसी के प्रति सम्मान द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए एक आवश्यक आधार है।

बैठक में दोनों पक्षों ने दोनों सरकारों के बीच प्रासंगिक द्विपक्षीय समझौतों, प्रोटोकॉल और समझ के अनुसार सीमा क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर शांति और सद्भाव को संयुक्त रूप से बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की।

मंत्रालय के अनुसार, बैठक में गहन, रचनात्मक और दूरदर्शी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने स्थापित कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से गति बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow